सेक्टर 36 स्थित श्रीराम मंदिर में होगा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
नोएडा। सेक्टर 36 स्थित श्री राम मंदिर परिसर में मंदिर के प्रधान आचार्य पंडित योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में देश विदेश में ख्याति प्राप्त मानस मर्मज्ञ पंडित ज्ञान प्रकाश अवस्थी कथा व्यास द्वारा भव्य श्री राम कथा का सप्त दिवसीय कार्यक्रम 23 फरवरी से आयोजित है।
आचार्य ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वर्तमान जीवन में भगवान राम का आदर्श प्रत्येक युवा के लिए एक आदर्श प्रेरणा का स्रोत है जिसे अपने जीवन में यदि उतार लिया जाए तो कभी कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी आज प्रत्येक युवा मानसिक अवसाद प्रतिकार तथा प्रतिरोध से पीड़ित है ऐसी स्थिति में राम कथा संजीवनी के रूप में समाज के लिए वरदान सिद्ध होगी।
राम कथा के सूत्रधार वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी ने कहा की ज्ञान प्रकाश अवस्थी मानस के प्रसिद्ध विद्वान रामकिंकर जी के परम शिष्य हैं जिन्होंने मुंबई, अहमदाबाद,तथा दिल्ली आदि के साथ नोएडा में विभिन्न मंचों में राम कथा का सुंदर व्याख्यान दिया है।


