गाजीपुर बिरनो – भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती नवादा मठिया और हरकरनपुर, हमीरपुर ,मुस्तफाबाद, बिहरा, रायपुर सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बधाई दिये। वहीं बाबा साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया , जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। हम जहां भी ,जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। और हम उनका सम्यक निर्वहन निष्ठा के साथ करें , तो निश्चित ही डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमें मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो। इस मौके पर जंगीपुर विधायक प्रतिनिधि रामबरत यादव, पूर्व जिला पंचायत शिव प्रसाद यादव, अवधेश यादव सुभाष राम अनिल यादव निर्मल यादव गुल्लू यादव व अनिल शर्मा रहे ।


