युवा जिम्नास्ट्स ने राज्य सब जूनियर जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में 3 पदक जीते

युवा जिम्नास्ट्स ने राज्य सब जूनियर जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में 3 पदक जीते

आगरा: जिले के होनहार युवा जिम्नास्ट्स ने पंडित दीन दयाल जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप (राज्य सब जूनियर बालिकाएं) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 3 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई थी और 24 से 26 नवंबर 2026 तक आगरा में आयोजित हुई।

जिला और मेरठ मंडल के सफल ट्रायल्स को पार करने के बाद, खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और संकल्प के साथ फाइनल में हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन हुनर का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

पदक विजेता:
वान्या कुमार — प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) बेलेंसिंग  बीम  में
अश्विका रैना — द्वितीय स्थान (रजत पदक) वाल्टिंग टेबल में
आद्रिता — तृतीय स्थान (कांस्य पदक) अनइवेन बार में

जिला खेल अधिकारी परवेज अली जी ने कहा कि हम पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हैं, तथा प्रशिक्षकों, अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।