गुजरात मे सड़क दुर्घटना मे निधन
जंगीपुर।जंगीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर निवासी भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजू शर्मा के जेठ सोहन विश्वकर्मा के 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा ,उँचीमाडल जिला मोरवी, गुजरात मे रहकर मजदूरी करते थे।जिनका कल 15 अप्रैल को सायंकाल 6 बजे अपने कमरे से निकल कर कहीं जा रहे थे।जहाँ उनकी सड़क दुर्घटना मे वाहन से कुचलकर मृत्यु हो गयी।
कल 15 अप्रैल को सायंकाल निधन की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
प्रदीप विश्वकर्मा पाँच माह पहले घर से गये गुजरात गये थे।परिवार मे पिता सोहन विश्वकर्मा और माँ बासमती का रो रो कर हाल बेहाल है, जो रह रह कर बेहोश हो जा रही है।एक बडे भाई भी वहीं रहते थे लेकिन वो कुछ माह पहले घर चले आए थे। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं शेखपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया।


