आम आदमी पार्टी गौतमबुद्धनगर ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
नोएडा। आज आम आदमी पार्टी गौतमबुद्धनगर द्वारा पार्टी कार्यालय, नोएडा में भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी सी.एम. चौहान ने की तथा जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कराना, जिला महासचिव नवीन भाटी, जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा, मॉनिटरिंग विंग जिला अध्यक्ष दिलदार अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ केशव उपाध्याय, एन.डी. दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा 560 से अधिक रियासतों के भारत में एकीकरण में सरदार पटेल जी की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए किया गया।


