वाईएसएस फाउंडेशन के स्वच्छ यमुना अभियान में 150 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
नोएडा। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा शक्ति वाईएसएस फाउंडेशन ने स्वच्छ यमुना अभियान का आयोजन किया, जिसमें 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ जल, स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यमुना घाट से एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण प्राधिकरण की सहायता से किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने सरकार से यह अपील की कि **स्वच्छ जल, स्वच्छ हवा और हरा-भरा पर्यावरण हर नागरिक का अधिकार है।

उन्होंने कहा, "गणतंत्र का अर्थ है प्रजा का शासन, लेकिन वर्तमान में सबसे अधिक त्रस्त प्रजा ही है। हमें इसे बदलने के लिए मिलकर काम करना होगा।"

विक्रम सेठी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल यमुना की सफाई पर बल दिया जा रहा है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया है।


