भांवरकोल (गाजीपुर) । भांवरकोल थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव में मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली छात्रा का जलकुंभी भरे पोखरे में डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संभावना जताई जा रही थी कि शायद पैर फिसलने से छात्रा पोखरी में गिर गई होगी और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी।


