गाजीपुर सैदपुर। जनपद मे आये सोमवार की शाम को आये भयानक तूफान में बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई थी। इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर पोल गिरे तो कई जगह पर तार टूट गए। इस बाबत अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि तूफान आने के बाद कई जगह पर पोल गिर गए थे और तार टूट गए थे। बताया कि तूफान आने के बाद 90 प्रतिशत तक आपूर्ति ठप हो गई। दो घंटे तक सभी लाइनें बंद हो गई थीं। बताया कि पहाड़पुर व सादात में पोल टूट गया था तो सौना में तार पर बांस के पेड़ आ गए थे। एक्सईएन ने बताया कि आपूर्ति ठप होते ही विद्युतकर्मी रात में ही युद्धस्तर पर जुट गए और 9 बजे तक सभी 33 केवीए की लाइन को चालू करा लिया गया और रात के 11 बजे तक 11 केवीए की 90 प्रतिशत लाइनों को चालू करा लिया गया। कुछ लाइनों पर समस्या होने पर उसे मंगलवार की शाम तक बहाल करा लिया गया था।