भारतीय संस्कृती व उद्योग प्रबंधन सीखने एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के 89 छात्र
नोएडा। ग्लोबल इमर्शन गारंटी प्रोग्राम के अंर्तगत आज ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के 89 छात्रों का द्वितीय बैच एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचा। 15 दिनों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को भारतीय संस्कृती, उद्योगों के संचालन, शिक्षण पद्धती, पर्यटन क्षेत्रों आदि की जानकारी प्रदान किया जायेगा और उन्हे उद्योगो सहित पर्यटन क्षेत्रों व बाजारों का भ्रमण कराया जायेगा।
इस अवसर पर इन छात्रों के साथ मोनाश विश्वविद्यालय के ग्लोबल इमर्शन गारंटी प्रोग्राम के निदेशक डा ग्रेबियल गार्सिया ओचोआ सहित छह शिक्षक भी उपस्थित है। ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों का स्वागत एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोनाश विश्वविद्यालय के छात्रों को ‘‘पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव - आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को कैसे संतुलित करें और जानें कि आप कैसे योगदान दे सकते हैं और बदलाव ला सकते हैं’’ विषय पर जानकारी प्रदान की जायेगी।

मोनाश विश्वविद्यालय के ग्लोबल इमर्शन गारंटी प्रोग्राम के निदेशक डा ग्रेबियल गार्सिया ओचोआ ने कहा कि एमिटी आकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे है। यह ग्लोबल इमर्शन गारंटी प्रोग्राम ना केवल एमिटी और मोनाश विश्वविद्यालय के मध्य के संबंध को मजबूत करेगा बल्कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्ते भी मजबूत होगें। वर्तमान समय में छात्रों के लिए वैश्विक अनवारण बेहद आवश्यक है ऐसे में हमारे छात्रों को विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते भारत देश आने का अवसर प्राप्त हुआ है। छात्र भारतीय संस्कृती, उद्योगों के संचालन और प्रबंधन को जानेगें और यह इनके व्यवसायिक जीवन में सहायक होगा। उन्होनें छात्रों से कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय और मोनाश विश्वविद्यालय के आपसी सहयोग से प्राप्त इस अवसर का लाभ उठाये और अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करें।

एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने छात्रों को स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उम्र में नज़रिया बेहद आवश्यक होता है जब आपने अपने घर से निकलकर यहां तक आये है तो आप अवश्य कुछ नया सीखेंगें। सीखना एक जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है और यह परिवर्तन आपके भविष्य हेतु लाभप्रद होगा। डा सिंह ने कहा कि भारत मे एमिटी द्वारा ंना केवल उद्योग के उन्नत तरीके, प्रबंधन के गुण बल्कि आपको मूल्यों से परिचित कराया जायेगा जिस पर हमारी ंसस्कृती आधारित है। डा सिंह ने कहा कि एमिटी में आप हमारे विशेषज्ञों से मुलाकात करे, एमिटी की कक्षाओं, प्रयोशालाओं, वैज्ञानिकों, एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर पर जाये और जानकारी प्राप्त करें। आज से आप इस बृहद एमिटी परिवार का हिस्सा बन गये है।
इस कार्यक्रम एमिटी के छात्रों द्वारा ऑस्ट्रेलिया के छात्रो हेतु संास्कृति नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मोनाश बिजनेस स्कूल की डा चंद्रा वधाना राधाकृष्णन, डा अनुपमा सेठी, फैकल्टी ऑफ नर्सिंग मेडिसिन एंड हेल्थ सांइसेस के डा शेरॉन याहालोम, टीचिंग फेलो श्री जॉन योऑग हन और इंडिजिनियस एकेडमिक इगेंजमेंट ऑफीसर सुश्री मिशेल रोडे, एमिटी विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल अफेयर डिविजन के उप महानिदेशक रियर एडमिरल आलोक भटनागर आदि उपस्थित थे।


