प्रदूषण विभाग के आदेशों से उद्योगों को हो रही हुए तकलीफ - राहुल जैन

प्रदूषण विभाग के आदेशों से उद्योगों को हो रही हुए तकलीफ - राहुल जैन

नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा "स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन इंडस्ट्रियल एंड सी एंड डी सेक्टर, सेक्टर इन एनसीआर" का इंदिरा कला केंद्र, नॉएडा में आयोजन डा. एम् एम् कुट्टी, आईएएस (retd ) और एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन के चेयरमैन की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में सदस्यों में मनोज सिंह, एडिशनल चीफ़ सेक्त्रेटरी, DOEF &CC , उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा एनसीआर के विभिन्न उद्यमी और इंडस्ट्री एसोसिएशन भी आमंत्रित थे।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, गाज़ियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ चैप्टर ने किया।

नॉएडा चैप्टर की और से चैप्टर चेयरमैन राहुल जैन ने सभा को प्रदूषण विभाग के कुछ आदेशों से उद्योगों को हो रही तकलीफो से अवगत करते हुए कहा की उद्यमी को जनरेटर चलाने पर चालान करने की जगह सुचारु और पूर्ण रूप से बिजली मुहैया करने पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है।

उद्यमी वैसे भी 100 रूपए लीटर डीजल से उत्पन्न बिजली से काम नहीं करना चाहता, अब पीएनजी पे ट्रांसफर करने की जगह विभाग और सरकार जब तक बिजली की सप्लाई को ठीक नहीं करेगी, तब तक यह समस्या पूर्ण रूप से ख़तम नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा की प्रदूषण विभाग द्वारा उद्योगों को बंद करने के निर्देश जारी करने से और बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है जिससे प्रदेश एवं राज्य की अर्थ व्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा।

सभा में नॉएडा चैप्टर की और से सह सचिव मनीष गुप्ता और कार्यकरनी के सदस्य महेश मुंध्रा भी मौजूद थे।