दिल्ली में 1 सितंबर को सिनेब्लो फैशन शो एवं ब्यूटी पेजेंट का होगा भव्य आयोजन

दिल्ली में 1 सितंबर को सिनेब्लो फैशन शो एवं ब्यूटी पेजेंट का होगा भव्य आयोजन

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर को सिनेब्लो फैशन शो एवं ब्यूटी पेजेंट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ऎक्ट्रेस निधि शाह का कहना है कि वह राजेश कुमार का आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने सिनेब्लो फैशन शो एवं ब्यूटी पेजेंट में उन्हें इन्वाइट किया है। यह शो 1 सितंबर 2024 को हो रहा है जिसका आयोजन अमन गोयल कर रहे हैं और इसका निर्देशन राजेश कुमार कर रहे हैं। मैं इस शो में हिस्सा लेने के लिए बेहद खुश और उत्साहित हूं।

राजेश कुमार ने ऎक्ट्रेस पायल गुप्ता, ऎक्टर मारूफ और प्लेबैक सिंगर सुशील मस्ताना पर एक बेहतरीन सॉन्ग शूट किया है। वह अपने बैनर सिनेब्लो के अंतर्गत इस सॉन्ग को रिलीज कर रहे हैं। 

राजेश कुमार का कहना है कि सुशील मस्ताना ने बहुत अच्छा काम किया है। ये सॉन्ग लोगों को बहुत पसन्द आएगा।

उल्लेखनीय है कि सितंबर में रिलीज होने वाले म्युज़िक वीडियो को सुशील मस्ताना ने गाया है। म्युज़िक वीडियो के निर्माता अमन गोयल और निर्देशक राजेश कुमार हैं। एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर नावेद और कैमरामैन जफर हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर 2024 को सिनेब्लो फैशन शो ऐंड ब्यूटी पेजेंट का आयोजन में बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर भाग लेंगे  जिसको लेकर तैयारियां जारी हैं।