ABC Transformer में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, स्टाफ में दिखा उत्साह और उमंग
नोएडा: ABC ट्रांसफार्मर द्वारा आज अपनी कंपनी के समस्त कर्मचारियों एवं वर्करों के सम्मान में भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी अधिकारियों, डायरेक्टर्स, इंजीनियर्स एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ दिवाली का पर्व मनाया। पूरा माहौल खुशियों, आपसी भाईचारे और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन ओ.पी. गोयल ने सभी कर्मचारियों को अपने हृदय से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कंपनी की निरंतर प्रगति में कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता के पीछे प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर कंपनी के इंजीनियर राजेश कुमार ने कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी वर्करों की मेहनत और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया तथा आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जी.के. बंसल ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम सभी को एक नया संकल्प लेना चाहिए कि कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरी मेहनत, ईमानदारी और टीम भावना के साथ तय समय सीमा में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी की उन्नति और कर्मचारियों की खुशहाली एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। जब कंपनी आगे बढ़ती है तो उसके साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी और उसके परिवार को भी इसका लाभ मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी डायरेक्टर्स ने भी अपने विचार रखे और कर्मचारियों की मेहनत एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।


