वाराणसी में हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
वाराणसी।PNI News। जिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त हथकरघा एवं विकास आयुक्त हस्तशिल्प के तत्वाधान में जिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर, वाराणसी में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम कोरिडोर का अनावरण माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दिनांक 13 दिसंबर किये जाने के अवसर पर तथा पूरे भारतवर्ष से पधारे अतिथियों को काशी की कला की अमूल्य धरोहर से परिचित कराना है।
इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न हथकरघा एवं हस्तकला कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जायेगी। इस प्रदर्शनी में बनारस के सिल्क ब्रोकेड, मुबारकपुर की सिल्क साड़ी, मिर्जापुर की दरी, बनारस के लकड़ी के खिलौने, वुड कार्विंग, भदोही कारपेट, आजमगढ़ का ब्लैक पोटरी, गोरखपुर टेराकोटा, जरी जरदोजी एवं स्टोन कार्निंग इत्यादि उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में बढ़चढ़ कर भाग लेने एवं सभी हथकरघा एवं हस्तशिल्प कारीगरों का हौसला बढाने के उद्देश्य से सभी आगुन्तकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन बुनकर सेवा केंद्र एवं हस्त शिल्प सेवा केंद्र, वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।


