एआईएम संस्था पेड़ लगाएगी और उद्यान विभाग उसकी देख रेख करेगा
नोएडा। प्रदूषण एक भीषण समस्या है। विगत सप्ताह गौतमबुद्ध जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में समाज के सभी वर्गों जिसमे उधमी संगठन भी शामिल थे, इस समस्या के मानव जीवन दुष्प्रभाव एवं संभावित समाधान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उसी कड़ी में आज एआईएम एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मनुफक्चरर्स के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी श्री उत्सव शर्मा से भेंट वार्ता की जिसमे संस्था द्वारा प्रशासन की पहल की प्रशंसा एवं सहभागिता का प्रस्ताव रखा गया।

एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैन्युफ़ैक्चरर्स नोएडा चैप्टर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलमणि गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर में एक लाख पेड़ लगाने का विचार रखा जिसमे प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि पर एआईएम संस्था पेड़ लगाएगी और उद्यान विभाग उसकी देख रेख करेगा
एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैन्युफ़ैक्चरर्स के चेयरमैन उमेश बत्रा ने जनरेटर बैन के बारे छोटे उद्यमियों की परेशानियों पर चर्चा की उन्होंने इस बात पर बल दिया की यदि निर्बाध विजली आपूर्ति हो तो जनरेटर की आवश्यकता ही न हो।
इस बाबत पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा जायेगा और मुख्य अभियंता गौतम बुद्ध नगर से बैठक भी प्रस्तावित है। एआईएम नोएडा चैप्टर के वाईस चेयरमैन श्री सुनील राय ने स्मृति चिन्ह देकर उत्सव शर्मा को सम्मानित किया एवं समय देने के लिए धन्यवाद् ज्ञापित किया।


