राजीव बंसल 2026-27 के लिए FIEO की EXIM नीति एवं व्यापार संवर्धन समिति (उत्तरी क्षेत्र) के संयोजक के रूप में हुए नामित

राजीव बंसल 2026-27 के लिए FIEO की EXIM नीति एवं व्यापार संवर्धन समिति (उत्तरी क्षेत्र) के संयोजक के रूप में हुए नामित

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल को 2026-27 के लिए FIEO की EXIM नीति एवं व्यापार संवर्धन समिति (उत्तरी क्षेत्र) के संयोजक के रूप में नामित किया गया है।

राजीव बंसल ने कहा कि मैं FIEO नेतृत्व को उनके विश्वास और भरोसे के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं, साथ ही मैं भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में योगदान देने के लिए उद्योग और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक भी हूं।
उन्होने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी के लिए FIEO का आभारी हूं और निर्यात समुदाय की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं।