लोक सभा गाजीपुर की जीत के आगाज से होगा 400 पार - पुर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

लोक सभा गाजीपुर की जीत  के आगाज से  होगा 400 पार - पुर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

गाजीपुर। भाजपा जंगीपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन वृहस्पतिवार को माली का बगीचा जंगीपुर में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने कहा कि 1947 के बाद पहली बार देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री मिले है जिनके माध्यम से हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति को पूरे विश्व में बल मिला है। आज दुनिया सनातन संस्कृति को नमन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां सबको समान अधिकार प्राप्त है ,जो भारत माता की जय बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के 400 सौ पार का सपना बिना गाजीपुर की जीत के बीना संभव ही नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कोठारी बंधुओं को स्मरण कर उनके बलिदान का वर्णन किया और राम मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जमकर कोसा और कहा हम भारतीय जनता पार्टी के लोग बड़े लक्ष्य के लिए काम करते हैं।

और उसे पूरा करते हैं।कार्यकर्ता की परिभाषा बडी पवित्र है वो पार्टी के समृद्धि और विस्तार के लिए काम करता है।राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि गाजीपुर में विकास की गंगा बहाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें गाजीपुर की लोकसभा सीट भाजपा की झोली में डालनी है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर ने कहा कि वोट डालने व डलवाने का काम हमारे बूथ अध्यक्ष ही करते हैं। जंगीपुर विधानसभा में हम भारी मतों से विजयी होंगे यह हम सब की जिम्मेदारी नहीं, संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सुभासपा के आगे विपक्ष पूरे पूर्वांचल में टिकने की स्थिति में नहीं है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने चुनाव के दौरान बुथो के माध्यम से होने वाले कार्यो को बताया गया।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।सम्मेलन का संचालन विधानसभा संयोजक मनोज सिंह ने किया।

इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा,रमेश सिंह पप्पू, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,संकठा प्रसाद मिश्र,शैलेश राम, अवधेश राजभर, अनिल राजभर, अनिल यादव, चतुर्भुज चौबे, धर्मेन्द्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल,राकेश यादव, सरोज देवी, रंजू शर्मा, लाल जी गुप्ता, राजेश चौहान,अभय सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, अरविंद राय ,मन्नू राजभर, इंद्रदेव कुशवाहा, अमित सिंह चंचल,आदि उपस्थित थे।