मरदह थाना क्षेत्र में बढी चोरी की घटनाएं अब सचिवालय और पत्रकार हुए शिकार
गाजीपुर मरदह –थाना क्षेत्र के स्थानीय ब्लाक रोड से घर के बाहर खड़ी पत्रकार की बाइक हुई चोरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे की मरदह कस्बा (ब्लाक रोड) निवासी आनन्द कुमार जो एक दैनिक समाचार पत्र के संवादाता है । प्रति दिन की भांति शुक्रवार की रात्रि करीब 9.30 बजे घर के बगल स्थित टीनशेड में बाइक लाक करके अपने घर में शो रहे थे वही शनिवार जब सुबह घर से बाहर निकले तो बाइक गायब मिली इधर उधर काफी खोजबीन करने के बाद पीड़ित ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी। इस मामलों में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है रात्रि गश्त कम होने के नाते ऐसी वारदातें हो रही है। जब पत्रकार की गाड़ी चोरी हो जा रही है तो और क्या हो सकता है ।जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।


