अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दिया गया प्रशिक्षण
गाज़ीपुर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर व मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर के आदेश पर 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक मनाये जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान जनपद स्थित महत्वपूर्ण भवनों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल अग्नि से बचाव और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई तथा अग्नि से बचाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमे मुख्य रूप से दादी माँ बेकर्स, डी0ए0वी0 स्कूल झंडातर, गाजीपुर . जिला अस्पताल, गोराबाजार, गाजीपुर राधेश्याम ट्रेडर्स, कैथवलिया, गाजीपुर ।
जानकी इण्टर कालेज रूहीपुर, गाजीपुर , एम्बुलेंस 108/102 वर्कशॉप, रजदेपुर देहाती, श्री शिवपूजन इण्टर कालेज, मलसा निम्नवत है।


