अरे पंचायत सचिव पर भारी पङ रहा ग्राम प्रधान
गाजीपुर । उत्तर प्रदेश सरकार लगातार आवासहीन पात्र व्यक्ति को पक्का मकान छत मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वही ग्रामीणों को लेने के लिए तमाम तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है कुछ ऐसा ही मामला गाजीपुर जिले के विकासखंड मनिहारी अंतर्गत हरधना लालपुर हरी मदारपुर जैसे राजस्व गांव का हाल है जहां पर बीते दिन पूर्व में आरोप-प्रत्यारोप का दौर उस वक्त शुरू हो गया जब ग्रामीणों की शिकायत पर जिले से गुरुवार को डीडीओ सुभाष सरोज व वीडियो शिरीष चंद्र वर्मा ने बन रहे प्रधानमंत्री आवास का जायजा लिया और यह हिदायत दिया कि जितने भी अपूर्ण आवास हैं उनको जल्द पूरा किया जाए इसी दौरान एक महिला से जब पूछा गया कि आपके द्वारा कहीं शिकायत किया गया है तो उसने बताया कि मेरे द्वारा कहीं भी किसी प्रकार का कोई शिकायत नहीं किया गया है महिला ने यह आरोप लगाया कि किसी के द्वारा फर्जी तरीके से मेरा हस्ताक्षर किया गया है मैं पढ़ी-लिखी हूं और इस पर अंगूठे का निशान है इस दौरान ग्रामीणों ने आवास की किस्त भेजने के लिए सचिव पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया जब इसके संबंध में सचिव संतोष कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सारे आरोप झूठे और निराधार हैं ग्राम प्रधान द्वारा अपात्र को पात्र बनाने हेतु मुझ पर दबाव बनाया जाता है जब मैं उनके फेवर में कार्य नहीं किया तो झूठा शिकायत पत्र बनवा कर मेरे छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि गरीबों को आवास नहीं दिया गया है जिनके पास दो तल्ला व एक तल्ला पक्का मकान बनें उनके खाते में पैसा भेजें गए हैं गरीब लोगों के पास देने के लिए पैसा नहीं है उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि लिस्ट पर नाम अंकित है जिला के अधिकारी भी संदेह के घेरे में है जिलाधिकारी से जांच की मांग लोगों ने किया है सिगेटरी का कहना है कि अपात्रों को देने के लिए दबाव डाला जा रहा है एसा बयान जांचों उपरांत दी है ।


