एस्टर के शिवम् शर्मा को मिला मेन ऑफ़ द मैच

एस्टर के शिवम् शर्मा को मिला मेन ऑफ़ द मैच

नोएड़ा स्टेडियम पर, मानव सेवा समिति, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन एवं नोएड़ा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित 24वें कैप्टेन शशिकांत मेमो० क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दिनेश राज़ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फ़ैंसला लिया।

बल्लेबाज़ी करते हुए वंडर्स क्लब नोएड़ा ने कुल निर्धारित बीस ओवर में आर्यन चौधरी के 49 रन, प्रयांश भारद्वाज के 40 एवं गगन वत्स के 33 रन की मदद से 6 विकेट खोकर 162 रन बनाये।

दिनेश राज़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रणीत तिवारी ने 20 रन देकर 2 विकेट, फौज़ान वाहिद ने 53 रन देकर दो विकेट एवं राजेंद्र बिस्ट ने 27 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में खेलने उतरी दिनेश राज़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बना सकी जिसमें आर्यन ने 62 रन, राजेंद्र बिष्ट ने 38 रन एवं अर्नव ने 24 रन बनाए और इस तरह दिनेश राज़ क्रिकेट अकादमी को मात्र 6 रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा। 
वंडर्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए दक्ष चंदेल ने 30 रन देकर तीन विकेट, विवेक धामी ने 33 रन देकर दो एवं कृषात अवाना ने 25 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

मैच के उपरांत वंडर्स क्लब नोएड़ा के दक्ष चंदेल को जयकरण चौहान, आर के शर्मा, सुभाष शर्मा, फूलचंद शर्मा एवं यूके भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया।

दूसरा मैच एस्टर क्रिकेट अकादमी व ग्लोरी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें एस्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना।
एस्टर ने 19.1 ओवर में सभी दस विकेट खोकर ग्लोरी के सामने 175 रन का मुश्किल विजयी लक्ष्य रखा। एस्टर के खिलाड़ी भवि शर्मा ने शानदार 52 रन, संजीव शर्मा ने 46 एवं युवराज सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। ग्लोरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरेंद्र चौधरी ने 28 रन देकर तीन व आयान शाह ने 31 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये।
जवाब में खेलने उतरी ग्लोरी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 131 रन ही बना सकी और एस्टर से 43 रन के बड़े अंतर से हार गई। ग्लोरी की ओर से बल्लेबाज़ डीके ने 24 व सक्षम शर्मा ने नाबाद 23 रन बनाए।

एस्टर के गेंदबाज़ कार्तिकेय वार्ष्णेय ने 31 रन देकर तीन विकेट व पुल्कित ने 20 रन देकर एक विकेट हांसिल किया। एस्टर के शिवम् शर्मा को मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।

कल बुधवार को पहला मैच कार्पेडियम व जीएनसीसी तथा दूसरा मैच पायनियर क्रिकेट क्लब एवं वंडर्स क्लब नोएड़ा के बीच खेला जाएगा।
मैचों के दौरान अम्पायरिंग लेखराज व राजीव चौधरी तथा स्कोरिंग विशाल के द्वारा की गई।