जल जीवन मिशन के प्रचार वाहन को बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने दिखाया हरी झंडी 

जल जीवन मिशन के प्रचार वाहन को बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने दिखाया हरी झंडी 

 गाजीपुर बिरनो ब्लाक परिसर में सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वछता मिशन नमामि गंगे और जल जीवन मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें ब्लाक कर्मियों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लाक परिसर पहुंचे जल जीवन मिशन के प्रचार वाहन को खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पेयजल, स्वच्छता मिशन के तहत साफ सफाई। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं और इनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।जल निगम के प्रशिक्षक सुनील तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना चलाई जा रही है,

जिसमें ब्लाक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है।इस दौरान जल संरक्षण संबंधी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों को इन योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने और योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने को प्रेरित किया गया। स्वच्छता मिशन के तहत बताया गया कि घरेलू प्रयोग में आने वाले सामानों को सफाई के साथ प्रयोग करना चाहिए जिससे बीमारियों से बचा जा सके।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, बीडीओ कुमारी सीमा, एडीओ अवनेंद्र कुमार, अकाउंटेंट गोपाल श्रीवास्तव राजन यादव सुरेश यादव शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे