गाज़ीपुर गंगा में कूदी महिला, जलकुंभी के सहारे पहुंचीं भरौली

गाज़ीपुर गंगा में कूदी महिला, जलकुंभी के सहारे पहुंचीं भरौली

मनिहारी (गाजीपुर)वो कहते हैं न 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' ये पंक्ति मुहम्मदपुर गांव में सच होकर सामने आई है,दरअसल मनिहारी विकास खण्ड के मुहम्मदपुर गांव निवासी चनवती देवी (50)पत्नी वकील

 यादव शनिवार को सुबह अपने बेटे से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर तूं- तूं मै-मै की फिर इसी बात से नाराज़ होकर वह घर से बाहर निकलीं तो परिवार के लोगों ने पूछा तो आधार कार्ड से पैसा उतारने जा रही हूं कह कर दोपहर बारह बजे घर से निकली और शाम को वीर अब्दुल हमीद सेतु गाजीपुर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दिया।इधर परिवार के लोग रिश्ते नाते में ढूंढते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला तो सो गए।

 रविवार की भोर मे दो बजे भरौली के पास नाव से मछली रहे नाविकों के नाव को वह हाथ से पकड़ने का प्रयास की जिससे नाविक पहले डर गए।फिर उसके आवाज लगाने के बाद उसे नदी से बाहर निकाले फिर एम्बुलेंस बुलाकर बलिया सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर किसी निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है।