नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बिरनो - बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक किशोरी को बीते बुधवार को शादी का झांसा देकर भाग ले जाने के आरोप में पीड़ित पिता के तहरीर पर बिरनो पुलिस ने आरोपी पर किया मुकदमा दर्ज।

मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बीते बुधवार को मेरी बेटी जो की नाबालिक है उसको राजहंस राम पुत्र जय प्रकाश राम निवासी बिरनो बहला फूसला कर शादी करने की नीयत से भाग ले गया है काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ आता पता नहीं चल रहा है। इन संदर्भ में बिरनो उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित पिता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।