भाजपा नेता के पत्र ने उड़ाया खाकी धारियों की निंद
गाज़ीपुर- गाजीपुर का पुलिस महकमा अपने बचने के जुगाड़ में लगा हुआ है क्योंकि सत्ताधारी दल के नेता के द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त खाकी धारियों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है खबर है की गाजीपुर में पुलिस प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और धन उगाही को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने आवाज बुलंद कर दिया है जिससे जिले के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है बता दें कि भाजपा नेता योगेश सिंह ने 31 मई 2023 को प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजकर गाजीपुर पुलिस तंत्र में व्याप्त धन उगाही और भ्रष्टाचार को उजागर किया है इतना ही नहीं पत्र में कहा है यहां कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जीरो टारलेंस नीति को ताक पर रखकर कार्यवाही कर रहा है यहां पुलिसकर्मियों से पोस्टिंग ,छुट्टी, थानों पर ड्राइवरों की कमी दिखाकर आर आई एम आई एम टी अवैध धन उगाही में संलिप्त है इतना ही नहीं भाजपा नेता के पत्र को संज्ञान में लेते हुए अनु सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज पांडेय ने अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना

पुलिस मुख्यालय लखनऊ को 26 जून 2023 को निर्देश दिया कि उक्त पत्र में उल्लेखित शिकायतों की जांच और जांच उपरांत यथास्थिति स्थानांतरित करने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का भी निर्देश दिया है गाजीपुर हड़कंप मच गया है सभी आला अधिकारियों के यहां सफाई देते हुए घूम रहे हैं इस सूची में कई थानाध्यक्ष सहित आर आई पुलिस लाइन एसआई एमपी पुलिस लाइन स्टेनो पुलिस अधीक्षक ड्राइवर सहित विभिन्न थानों के कारखास शामिल है शुक्रवार को इस मामले के जांच अधिकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार के पास भाजपा नेता योगेश सिंह दर्जनों की संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर अपना लिखित बयान दिया जिसमें अस्पष्ट कहा कि मेरे पास वर्तमान में कोई अभिलेख साक्ष्य नहीं है किंतु क्षेत्र के लोगों द्वारा आए दिन उन लोगों का शिकायत सुनने को मिलता रहता है मेरे पास यदि इस संबंध में कोई आप जन द्वारा अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध कराया जाएगा तो 5 दिन के अंदर उपलब्ध करा दूंगा अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है भाजपा नेता के पत्र से प्रशासन की नींद उड़ चुकी है अगर जांच के बाद खाकी का खुलेगा पोल तो और भी आएंगे जद में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है।


