ब्रेकिंग - अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर सिपाही में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गली घायल युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए किया गया रेफर। ख़बर है कि संजय कुमार पासी पुत्र ध्रुव कुमार पासी 37 वर्ष निवासी बिंद पुरवा महाराजगंज को किसी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर फरार हो गए जिससे गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि टीम गठित कर घटनाक्रम के बारीकियों को देखा जा रहा है युवक को लगभग पांच गोलियां लगी है इस घटना में आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


