केनरा बैंक ने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के वित्तपोषण के लिए किया कार्यक्रम आयोजित
25-29 सितंबर 2024 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में द्वितीय संस्करण यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश और अग्रणी जिला बैंक, नोएडा, केनरा बैंक द्वारा 1 ट्रिलियन डॉलर ($) की अर्थव्यवस्था के वित्तपोषण के उद्देश्य से किया गया।
25 सितंबर 2024 को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया।

वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश और अग्रणी जिला बैंक, केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा द्वारा 27 सितंबर 2024 को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के वित्तपोषण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश, श्रीमती मिनिस्थी एस, सचिव वित्त एवं महानिदेशक, संस्थागत वित्त, उत्तर प्रदेश, राकेश सचान, मंत्री एमएसएमई खादी एवं ग्रामोद्योग, समीर, विशेष सचिव वित्त उत्तर प्रदेश, राजेश यादव, एस.पी साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश, राजेश कुमार सिंह, मुख्य महा प्रबंधक, केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, दिल्ली, रिकेश चंद, मुख्य महा प्रबंधक, एक्ज़िम बैंक, मुंबई और समीरा रंजन पांडा, महा प्रबंधक, एसएलबीसी द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत और श्रीमती मिनिस्थी एस, सचिव वित्त एवं महानिदेशक, संस्थागत वित्त यूपी के संक्षिप्त स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन सफलतापूर्वक सी ए श्री मनीष कुमार सिन्हा, टेड एक्स वक्ता द्वारा किया गया।
मंचासीन मुख्य अतिथियों को पौधे, स्मृति चिन्ह और शॉल से राजेश कुमार सिंह, मुख्य महा प्रबंधक , केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया। सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश ने ग्राहकों को संबोधित किया।


