पिकअप का टायर फटने से पलटा, चालक घायल
गाजीपुर - नंदगंज थाना के वाराणसी गाजीपुर हाइवे आंकुशपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह वाराणसी से किराना का सामान लादकर जा रही पिकअप का पिछला टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।वाराणसी पहाड़िया निवासी रमेश चौधरी किराना का सामान लादकर बक्सर जा रहा था।तभी आंकुशपुर गांव हाइवे कट के पास पिकअप का पिछला टायर फट जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।जिसमे पिकअप चालक को हल्की चोट आयी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर पलटी पिकअप को रोड से किनारे कराई।जिसे सुचारू रूप से यातायात चालू हुआ।


