पुलिस से मुठभेड़ में चर्चित विवेक उर्फ रावण और शशिभूषण गिरफ्तार
गाज़ीपुर कोतवाली भूतहियाताडं पर मय टीम चेकिंग कर रहे थे बजे रात्रि 11.15 सूचना मिली की चेकिंग की जा रही थी कि एक बाइक सवार दो बदमाश सम्राट ढाबा की तरफ से आते हुए दिखाई दिये उक्त बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो बदमाशो द्वारा जान मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए शादियाबाद की तरफ भागने लगे जिसकी सूचना प्रसारित करते हुए पीछा किया गया तो मीरनपुर हाइवे मोड़ के पास उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा द्वारा घेराबन्दी करके पीछा किया गया। भूतहिया तांड़ मोड तिराहे मौजूद स्वाट टीम द्वारा उक्त सूचना के क्रम में घेराबन्दी की गयी मीरनपुर सक्का हाइवे के पास बदमाशों द्वारा अपने को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जानलेवा हमला/फायरिंग किया गया । आत्मरक्षा में जबाबी कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को गोली लग गयी और मौके से एक बदमाश अंधेरे में भागने का प्रयास किया जिसको घेर कर पुलिस टीम द्वारा मय तमंचे के साथ पकड़ लिया गया । घायल बदमाश को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश थाना कोतवाली व थाना सुहवल मे हुई हत्या के मामले मे वांधित अभियुक्त है।

घायल अभियुक्त का नाम- विवेक राय उर्फ रावण पुत्र मुन्ना राय नि0 ग्राम गडुआ मकसूदपुर थाना सुहवल गाजीपुर
पकड़े गये बदमाश का नांम शशिभूषण शर्मा उर्फ भोलू पुत्र श्रीकान्त शर्मा नि0 ग्राम भगीरथपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर
दो अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 04 आदद जिंदा कारतूस मय 04 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ एक मोटरसाईकिल ।
- विवेक राय उर्फ रावण पुत्र मुन्ना राय
मु0अ मु0अ0सं0- 189/2023 धारा 302/201/506/147/34 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर ।
मु0अ00सं0- 604/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर ।
मु0अ0सं0- 605/22 धारा 41/411 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
मु0अ0सं0- 1310/16 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) (10) एस0एसटी एक्ट थाना कोतवाली
गाजीपुर
अभियुक्त शशिभूषण शर्मा उर्फ भोलू पुत्र श्रीकान्त शर्मा नि0 ग्राम भगीरथपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर का आपराधिक की खोजबीन की जा रही है
-


