आईएमएस में जन्माष्टमी पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

आईएमएस में जन्माष्टमी पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा बने छात्र-छात्राओं ने नाटक का मंचन भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण, वासुदेव और देवकी की वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी एवं डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने श्रीकृष्ण की पूजा कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। वहीं नृत्य, गीत-संगीत एवं नाट्य का प्रस्तुती देकर छात्रों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सूरी ने कहा कि त्योहार हमारे सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को जीवंत रखने के एक महत्वपूर्ण मौका है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड ओसिन एडवर्ड ने बताया कि आज के कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों ने श्रीराध एवं श्रीकृष्ण की पोशाक पहनकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर झांकी भी निकाली।

--