ब्रेकिंग - पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
गाजीपुर - मंगलवार की रात को थाना मुहम्मदाबाद अंतर्गत तिवारीपुर मोड़ के पास प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते हुए जिन्हे पुलिस कर्मियों के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तब तक बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया जिनका पीछा कर हाटा रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किये गए जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गये जिन्हे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है

????????????
पकड़े गए घायल बदमाशों की पहचान गौतम साहनी पुत्र विनोद साहनी निवासी B2/160 भदैनी थाना लंका जनपद वाराणसी,समीर सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका जनपद वाराणसी। के रूप में हुई है जिनके तलाशी में दो तमंचा .315 बोर तथा 05 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर,8 अदद पीली धातु के कंगन व 2800 रु नगद बरामद हुआ है।


