फिल्म मछली को राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला नंबर 1 वेब सीरीज का अवार्ड

आपको बता दें कि इस मजेदार वेब सीरीज की शूटिंग बिहार के कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, हाजीपुर और पटना जैसे खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। उसके प्रस्तुतकर्ता पाटलिपुत्र सिने क्राफ्ट एंटरटेनमेंट और रचायित फिल्म्स है। इसमें राजवीर सिंह राजपूत के साथ अमित जैक, राजेश राजा, अमरेंद्र अम्मू, राहुल आर्यन, तनु हाशमी, ईशा नारायण, अर्पित मिश्रा, संदीप यादव, शशांक शेखर और मनोज मुख्य भूमिका में है।
बात करें अगर बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत की तो उन्होंने अब तक सब टीवी के लिए कृष्ण कन्हैया, स्टार प्लस के लिए तुम बिन जिया जाए ना और तू सूरज में सांझ पिया, दूरदर्शन के लिए चलो साफ करें, बिग मैजिक के लिए अकबर बीरबल, डीडी किसान के लिए जय हो भारतीय, सोनी टीवी के लिए क्राइम पेट्रोल, चिड़ियाघर, सावधान इंडिया जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वे डिजनी हॉट स्टार के लिए स्काइप लाइव और बिटकॉइन वेब सीरीज भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, वे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टार वेब सीरीज ''सेक्रेड गेम्स'' मूवी में नजर आए हैं। इसके अलावा अल्ट बालाजी के लिए निमृत कौर और जूही चावला के साथ द टेस्ट केस भी उन्होंने किया है।


