फोर लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चार घायल
बिरनो । बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर पानी टंकी के पास सड़क पार कर रहे दो मोटर साईकिलो को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
मिली जानकारी के अनुसार राम दरस राजभर पुत्र स्वर्गीय रामदेव राजभर भड़सर, सुदेशी राजभर 62 वर्ष भड़सर, अरूण राम उम्र 24 पुत्र सुभाष राम निवासी नसरतपुर और चंद्रमा देवी उम्र 40 निवासिनी दुल्लहडीह दो मोटर साईकिल पर सवार होकर वाराणसी गोरखपुर फोर लेन पर स्थित भड़सर के तरफ से मऊ के तरफ विपरीत दिशा से जा रहा थे वहीं भड़सर पानी टंकी के पास सड़क पार कर रहे थे तभी गाजीपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे चार पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बिरनो पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलाें को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


