पिता के पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष ने उठाया नेक पहल

पिता के पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष ने उठाया नेक पहल

गाजीपुर ठंड के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की जिम्मेदारी खोजने वाले खोज ही लेते है ऐसे ही अपने कार्यो के प्रति हमेशा चर्चा मे रहने वाले युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी अपने पिता स्व लालजी तिवारी के 10वीं पुण्यतिथि पर घर के आस-पास साईं बाबा ,ददरीघाट सहित क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी और चौक चौराहे पर घूम घूम कर जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया । कंबल वितरण के दौरान सुधांशु तिवारी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने एक प्रयास शुरू किया है पिछले 10 वर्षों से अपने पिताजी के पुण्यतिथि पर छोटे-मोटे कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण कर गरीब असहाय का मदद करने का एक प्रयास मात्र करता हूं।