1 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, कासिमाबाद पुलिस को मिली कामयाबी
गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में थाना कासिमाबाद टीम द्वारा 01अभियुक्त को 1 किलो 300 ग्रा0 गांजा के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.07.2022 को उ0नि0 मो0 सरवर मय टीम थाना कासिमाबाद के साथ जुर्म जरायम व अपराधीयो की धर पकड़ हेतु थाना क्षेत्र में मामुर होकर कासिमाबाद पावर हाउस के पास से अभियुक्त मुन्ना गिरी पुत्र असरू गिरी नि0ग्रा0 हब्बीपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को दिनांक 02.07.2022 हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्रा0 गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 167/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम मुन्ना गिरी पुत्र असरू गिरी नि0ग्रा0 हब्बीपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर पंजीकृत किया गया ।


