ग्राम चौपाल मे हुआ समस्याओ का निराकरण

ग्राम चौपाल मे हुआ समस्याओ का निराकरण

गाजीपुर/बिरनो –: विकासखंड बिरनो के अंतर्गत ग्राम सभा बोगना में ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम चौपाल की बैठक बुलाई गई। ग्राम चौपाल में गांव की समस्या - गांव में समाधान के तहत लोगों की समस्या का समाधान व निस्तारण किया गया। जिसमें सीडीपीओ धनेश्वर राम ने जन समस्याओं को सुना और आशा कार्यकत्रियों को बच्चों के लिए 1000 दिन को गोल्डन डे दिन बताते हुए समय-समय पर पौष्टिक आहार वह अन्य सुविधाओं को प्रेषित किया तथा खंड विकास अधिकारी श्री अनुराग राय ने चौपाल में ग्रामीणों को नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, मनरेगा, पशुपालन के साथ कृषि तकनीकी पर

विशेष सरकार की योजनाओं से अवगत कराया व लोगों से पेंशन व किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसे की समस्याओ के बारे में पूछताछ की तथा उसका निस्तारण करते हुए बाकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्र सिंह यादव , ग्राम प्रधानपति दिनेश चौहान, पंचायत सहायिका सुषमा चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।