पुलिस बल की मौजूदगी में सुरु हुआ शमसान भूमि पर निर्माण कार्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधी और ग्रामीणों में ठनी
गाज़ीपुर : कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत मरदह विकासखंड क्षेत्र के घरिहा ( सिहोरा मौजा) में शमशान घाट निर्माण कार्य में हो रहे बांधा उत्पन्न को लेकर शनिवार को ग्राम प्रधानपति ने थाना समाधान दिवस पर एसडीएम से लगाई गुहार । एक्सन में कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद और तहसीलदार जया सिंह व क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने मौके पर पहुंचकर पैमाईश कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध जताने लगे।ग्रामीणों का आरोप है कि जहां शमशान घाट बन रहा है उसके पास छठ पूजा और प्राइमरी पाठशाला होने के कारण लोगों को समस्या होगा ।जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधा दर्जन थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचीं तब जाकर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
जानकारी के अनुसार मरदह विकासखंड क्षेत्र के घरिहा ग्राम पंचायत के सिहोर मौजा में शमशान घाट निर्माण के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया था । जिसको लेकर कई बार कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर ग्रामीणों ने शमशान घाट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है ।शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह ने थाना समाधान दिवस पर शमशान घाट निर्माण कार्य में ग्रामीणों के द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश प्रसाद कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह क्षेत्राधिकारी चोब सिंह के साथ चिन्हित स्थान पर पहुंचे। जैसे ही पैमाईश के बाद शमशान घाट का निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ।सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा शमशान घाट के निर्माण का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव में नदी किनारे अन्य जगहों के होने के बावजूद आबादी के पास जहां क्षेत्रीय ग्रामीण द्वारा छठ पूजा से लेकर अन्य धार्मिक अनुष्ठान का कार्य किया जाता है। इस स्थल पर शमशान घाट निर्माण होने से ग्रामीणों को समस्या होगी जिसको लेकर ग्रामीणों ने उग्रता दिखाने लगे। इस दौरान तहसील प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया ।ग्रामीणों की भीड़ को बढ़ता देख तहसील प्रशासन द्वारा आधा दर्जन थाने के पुलिस को मौके पर बुलानी पड़ी ।तब जाकर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
इस सम्बंध में कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि शमशान भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध था जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में ।नीव की खुदाई का कार्य जेसीबी के द्वारा किया जा रहा है । और आगे जिसके द्वारा अवरोध किया जायेगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


