बिरनो क्षेत्र के तीन मिलावट खोरों पर लगा दस दस हजार का जुर्माना

बिरनो क्षेत्र के तीन मिलावट खोरों पर लगा दस दस हजार का जुर्माना

गाजीपुर जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा की गई छापेमारी में बिरनो क्षेत्र के आशीष कुमार पुत्र हरिवंश गुप्ता निवासी बदूपुर पर मिथ्या छाप खाद्य टोस्ट विक्रय करने पर 10000 का जुर्माना, अमित यादव पुत्र भीमनाथ यादव ग्राम औढारी मठ थाना बिरनो के पास में अधोमानक खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध विक्रय करने पर 10000 का जुर्माना और साथ में ओमप्रकाश बरनवाल पुत्र बद्री प्रसाद बरनवाल महमूदपुर के पास खाद्य पदार्थ प्रयोग कर बादाम पट्टी विक्रय करने पर 10000 का जुर्माना लगाया गया है इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि जुर्माने की राशि अदा ना करने पर मिलावटखोरों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और शिकायत मिलने पर जनपद में मिलावटखोरों पर छापेमारी की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।