टृक के धक्के से विद्युत संचार ध्वस्त, ग्रामीण परेशान

टृक के धक्के से विद्युत संचार ध्वस्त, ग्रामीण परेशान

  गाज़ीपुर - करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत ताजपुर गांव के सामने मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई।

मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर ट्रक गिट्टी लेकर बलिया की तरफ जा रहा टृक का अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से ट्रक सड़क पर फिसल गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे लगे 11000 के विद्युत पोल को तोड़ता हुआ सड़क के निचे जा गिरा। इसकी वजह से इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। ट्रक के रोड पर गिर जाने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ट्रक को जे सी बी मशीन के सहारे किनारे कराया, इसके बाद यातायात सुचार हो गया।इस टकराव से पूरे दिन विद्युत सप्लाई बन्द रही रात 9 बजे विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी।