सागर मोटर्स द्वारा 121 TATA Sierra की भव्य मेगा डिलीवरी
ग्राहक विश्वास और उत्कृष्टता के 10 वर्षों का उत्सव
नोएडा। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स के साथ अपने मजबूत सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, सागर मोटर्स ने द गौर्स सरोवर प्रीमियर में 121 टाटा सिएरा वाहनों की भव्य मेगा डिलीवरी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सागर मोटर्स के ग्राहक उत्कृष्टता के 10 वर्ष के महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में मनाया गया।

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिवारों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस विशेष अवसर को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। विशेष रूप से तैयार किए गए डिलीवरी स्टेज पर एक साथ 121 टाटा सिएरा वाहनों की चाबी सौंपना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने इसे यादगार बना दिया।

इस अवसर पर उन्होंने वोकल फॉर लोकल पहल के अंतर्गत भारतीय ग्राहकों द्वारा टाटा मोटर्स के उत्पादों को सफल बनाने में दिए गए योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर सागर मोटर्स के प्रतिनिधियों ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर मोटर्स की यह 10 वर्षों की उपलब्धि ग्राहकों के अटूट विश्वास और कंपनी की निरंतर सेवा उत्कृष्टता का परिणाम है। टाटा सिएरा की यह मेगा डिलीवरी सागर मोटर्स और ग्राहकों के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम में टाटा मोटर से ज़ोनल मैनेजर नीतूल शर्मा, रीजनल मैनेजर दीपक गोयल, सीनियर मैनेजर अंशय जैन, देवेश चावला वहीं सागर मोटर्स से मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण सागर एवं वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।


