सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ गामा-1 में हुआ राष्ट्र रक्षा यज्ञ

सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ गामा-1 में हुआ राष्ट्र रक्षा यज्ञ

सामूहिक प्राणायाम के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ यज्ञ

ग्रेटर नोएडा। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को ग्रेटर नोएडा के गामा-1 स्थित गौरीशंकर मंदिर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से पूर्व सामूहिक मंत्र और प्राणायाम के साथ हुई।

 इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में राष्ट्र की सुरक्षा, शांति, सुख-समृद्धि, सनातन धर्म की रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य सानिध्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री तथा वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के केंद्रीय संगठन प्रभारी वीरेंद्र शर्मा का रहा।  उन्होंने सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त विंग कमांडर आर एन शुक्ला, महासचिव राजेश बिहारी, प्रांत संयोजक राकेश रिखी, राजेंद्र सोनी, जितेंद्र सिंह, भोला ठाकुर, अवधेश गुप्ता, संगीता वर्मा, अनिल तायल, शिव नरेश पांडे, जिला अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन के माध्यम से समाज को सनातन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रप्रेम और आपसी एकता का संदेश दिया गया। यज्ञ में नरेंद्र भाटी, बलराज मावी, विनोद सोलंकी, डॉ बी के श्रीवास्तव, अनिल कुमार, आर के त्रिपाठी, प्रशांत, प्रमोद गहलोत, राजेश्वर दयाल, श्रीनिवास, मनमोहन, अरविंद साहू, अनूप, रविंद्र पाल सिंह, किसलय, भारती आदि सेक्टरवासी उपस्थित रहे।