गृहप्रवेश सोसाइटी में श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हुए भव्य कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा

गृहप्रवेश सोसाइटी में श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हुए भव्य कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा

नोएडा। आज पूरा देश राममय हो गया है, हर घर - हर मंदिर में राम भजन और लोग राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा कर रहे हैं, हर जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इसी क्रम में सेक्टर 77 स्थित गृहप्रवेश सोसायटी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, सोसाइटी एक छोटी अयोध्या के रूप में सजी हुई थी वही अयोध्या में राम-मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य सोसाइटी में भव्य आयोजन किये गए और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

गृहप्रवेश सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अतिश मोहंती, सचिव मानवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष देवांश सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम चल रहा हे, हमारी सोसायटी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सोसायटी के टेनिस कोर्ट में आयोजित किया गया, आरती, प्रसाद, भंडारा वितरण के साथ साथ श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसमें सोसायटी के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया पूरा माहौल राममय में हो गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे एयर कमोडर अनुराग जोशी एवं पवन राज सिंह ने बच्चों और महिलाओं को विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के सम्मानित किया।

सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर मनोज मिश्रा ने कहा आज हमारी पूरी सोसाइटी राममय हो गई, आज का दिन हम सब के लिये गर्व का है।
रानी तिवारी ने बताया कि हमारी सोसायटी के प्रत्येक निवासी ने इस पर्व को रामोत्सव और दीपावली की तरह मनाया, हर घर पर झंडा, रंगोली और दिए जलाए गए।

आयोजन के मुख्य आकर्षण राधा शर्मा एवं मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, राम भजन और श्री राम की भव्य शोभायात्रा रही, सोसायटी के मंदिर में 1001 दीये प्रज्जवलित किए गए, सोसायटी के लोगों द्वारा हनुमान चालिसा का पाठ किया गया।

इस पावन कार्य में अनुभा पेठिया, अंजू महेश्वरी, अनु मोहंती, प्रबोध कौशिक, अल्पना ग्रोवर, गायत्री कपूर, पूजा कपूर, शोभा सूद, अर्चना सहगल, नीलम भयाना, विजया जोशी, सरिता शर्मा, शारदा श्रीवास्तव, अमिता कटारिया, ज्योति शर्मा, रानी तिवारी, मृदुला शर्मा, रीना अग्रवाल, राखी वर्मा, आशा मदान, रेनू राय, रमेश सोनी, आतिश मोहंती, मनवीर सिंह, देवांश सिन्हा, वासुदेव, माया शर्मा, संतोष, वीणा खट्टर, सरोज गर्ग, राधिका चौहान, आर.पी. सिंह का विशेष योगदान है।