शहर की समस्याओं पर प्राधिकरण सीईओ से डीडीआरडब्लूए टीम ने की चर्चा
नोएडा।PNI News। डिस्टिक डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन गौतम बुध नगर द्वारा नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी से मुलाकात की और नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
नोएडा के सभी सेक्टरों में बच्चों के खेलने के लिए स्थान मुहैया करवाना। नोएडा की सभी आरडब्ल्यूए की समस्या के निवारण के लिए नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों द्वारा सेक्टर में जाकर मीटिंग करने के लिए रोस्टर बनवाने का अनुरोध। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 6 के मुख्य कार्यालय पर किसानों द्वारा हो रहे धरना प्रदर्शन से आमजन और शहर के निवासियों को होने वाली समस्या से अवगत करवाना और धरना प्रदर्शन को जल्द खत्म करवाने का अनुरोध। सेक्टरों में मच्छरों से होने वाली समस्या के निवारण हेतु फागिंग और एंटी लारवा स्प्रे को सप्ताह में दो बार करवाने का अनुरोध। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेक्टर 52 स्टेशन के नीचे खाली पड़े इस्पासे को डीएमआरसी द्वारा रामा बैंकट हॉल को किराए पर बिना किसी पार्किंग स्पेस के दिए जाने से सेक्टर 51 के निवासियों को होने वाली असुविधा के बारे में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी जी को अवगत करवाना और विरोध व्यक्त करना। सेक्टर 51 के C 7 प्लॉट पर निर्माणाधीन बरात घर में एक और फ्लोर के निर्माण करवाने हेतु अनुरोध। नोएडा शहर के नालों की सफाई, नालों के स्लोप और सेक्टर के नालों को कवर करने के लिए एफ सी कवर का अनुरोध और चर्चा। सेक्टर 50 मदर डेयरी के पास खाली पड़े कमर्शियल प्लॉट का लैंडयूज चेंज करके कमर्शियल स्पेस को स्पोर्ट्स फैसिलिटी में तब्दील करने के लिए सिग्नेचर कंपेइंग द्वारा 1400 से अधिक निवासियों के सिग्नेचर के साथ रिक्वेस्ट लेटर सीईओ मैडम को सोपा। जिससे बनने से सेक्टर 50, 49 और 51 के बच्चों के खेलने के लिए हाईटेक स्पोर्ट्स स्थल तैयार हो सकेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त एवं मजबूत करने पर चर्चा आदि बैठक के मुख्य बिंदु रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष एन पी सिंह, संजीव कुमार (सेक्टर 51) अनिल खन्ना (सेक्टर 41) संजय मावी (सेक्टर 56) प्रमोद वर्मा (सेक्टर 30), लक्ष्मी नारायण (सेक्टर 19) विनोद अग्रवाल (सेक्टर 50) आदि लोग उपस्थित रहे ।


