6 दिन पूर्व कृप्टो करेंसी के चक्कर में दो छात्रा पहुंचीं कश्मीर, हुई बरामद

6 दिन पूर्व कृप्टो करेंसी के चक्कर में दो छात्रा पहुंचीं कश्मीर, हुई बरामद

कासिमाबाद: कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने 6 दिन पूर्व गुमशुदा दो नाबालिग छात्राओं को बरामद करने में सफलता हासिल की ।दोनों छात्रा क्रिप्टो करेंसी के चक्कर में जम्मू कश्मीर पहुंच गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर मऊ जनपद के रेलवे स्टेशन से बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को कासिमाबाद क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो छात्राएं स्कूल के लिए निकली थी जो देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के द्वारा गुमशुदा की दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने मऊ जनपद के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिक छात्रा बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। क्रिप्टो करेंसी के व्यवसाय को लेकर जम्मू-कश्मीर चले गई थी। वहां के व्यवसायियों के संपर्क में रहने के कारण इस धंधे में पिछले काफी दिनों से लगी थी। पिछले 3 जुलाई की सुबह कॉलेज पढ़ने के लिए घर से निकली और दोनों नाबालिक छात्रा स्कूल में न जाकर ट्रेन से जम्मू-कश्मीर चली गई ।देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया था।हरकत आई पुलिस जांच में जुटी हुई थी।बताया की नाम पता संबंधी कागजात और आधार कार्ड घर पर भूल जाने के कारण दोनों को ठहरने के लिए जम्मू-कश्मीर में जगह नहीं मिल पा रहा था। कासिमाबाद पुलिस के द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क कर दोनों को घर भेजने के लिए ट्रेन पर बैठा दिया गया। पुनः सर्विलांस के माध्यम से शनिवार को 6 बजे लोकेशन प्रयागराज मिला। जिस पर हरकत में आई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मऊ जनपद के रेलवे स्टेशन से उतरते गुमशुदा नाबालिग छात्राओं को बरामद कर लिया। गुमशुदा छात्राओं के मिलने की जानकारी उनके परिजनों को दी गई तब जाकर राहत की सांस ली। वही पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग छात्राओं से पूछताछ कार्रवाई करते हुए वन। स्टाप सेंटर गाजीपुर भेज दिया गया। बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र गोंड,कांस्टेबल सनोज यादव शामिल रहे