संदिग्घ परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग , लाखों का सामान जला 

संदिग्घ परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग , लाखों का सामान जला 

गाजीपुर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख । 

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुशवाहा ग्राम महमूदपुर रानीपुर गांव का रहने वाले है जो बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़सर बाजार में स्थित अपना मार्केट में इलेक्ट्रोनिक की दूकान चलाते हैं बीते सोमवार की रात्रि में दुकान बंद कर घर चला गया तभी रात्रि लगभग 12:00 के करीब दुकान से आग की लपटें निकल रही थी तभी राहगीरों के द्वारा शोर मचाया गया ग्रामीण द्वारा शोर सुन इकट्ठा हो गए ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया ग्रामीणों के द्वारा दुकान मालिक को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने बिरनो थानाध्यक्ष को आग लगने की सूचना दिया जिसपर बिरनो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।