भरे बाजार में दरोगा जी ने मोटर साइकिल सवार वृद्ध को जड़ा थप्पड़
Ghazipur
भरे बाजार दरोगा का दौड़ा कर बाईक रोकते वीडियो वायरल।
बाईक सवार के गाड़ी न रोकने पर एसआई ने दौड़ कर पकड़ी बाईक।
काफी दूर तक बाईक सवार एसआई को सड़क पर दौड़ाता रहा।
पुलिस चेकिंग से बच कर भाग रहा था बाईक सवार।
बाईक सवार को पकड़ने के बाद दरोगा ने जड़े थप्पड़। पुलिस कर्मियों ने घेरा।
गाज़ीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र मे वाहन चेकिंग का है वीडियो

गाजीपुर में एक दरोगा का बाइक सवारों को दौड़ा कर पकड़ते का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का एक एसआई दौड़ कर भागते बाईक सवारों को रोक रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो नंदगंज थाना क्षेत्र का है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान ये ये घटना हुई। बाईक सवार के गाड़ी नहीं रोकने पर एसआई ने दौड़ कर किसी तरह बाईक पकड़ी। इस दौरान काफी दूर तक बाईक सवार एसआई को सड़क पर दौड़ाता रहा। बाईक सवार पुलिस चेकिंग से बच कर भाग रहा था। लेकिन पुलिस दारोगा ने भी बाईक सवार को शायद न छोड़ने की ठान ली थी। बाईक सवार को पकड़ने के बाद पुलिस वाले दरोगा ने भी कई थप्पड़ जड़ दिये और इसका वीडियो किसी ने बाजार में बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था और बाइक के कागज भी शायद पूरे नहीं थे, इसलिए पुलिस चेकिंग से बचकर भागना बाइक सवारों को महंगा पड़ गया। गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग हो रही है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी दौरान का है, हालांकि गाजीपुर के सीओ भुड़कुड़ा बलराम ने भी चेकिंग की पुष्टि की और बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में चेकिंग अभियान किया जा रहा है।


