भीमराव अंबेडकर और रविदास जी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया खंडित
गाज़ीपुर नंदगंज थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की प्रतिमा के दाहिने ऊगली को क्षतिग्रस्त कर दी। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग खेत पर गए थे । तो देखा कि दोनों प्रतिमा क्षतिग्रस्त है इसकी जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस लोगो को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कार्य कराया गया तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। शुक्रवार को गांव के लोग शुक्रवार की सुबह खेत के तरफ टहलने गए थे। उनकी नजर स्थापित प्रतिमाओं पर गई तो वे आश्चर्य में पड़ गए। सूचना जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने पार्क में धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान राजकुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर सैदपुर के उप जिलाधिकारी डॉ पुष्पेंद्र पटेल भी मौके पर पहुच गए और लोगो से जानकारी ली । थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मौके पर .पूर्व प्रधान विरेंद्र यादव , पूर्व प्रधान रमेश कुमार ,ललन यादव BDC .रामदेव मास्टर , रामकुमार शुक्ला सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।


