शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का समान जलकर हुआ खाक
गाज़ीपुर - करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार निवासी ब्रजेश गुप्ता के कमरे में विद्युत शार्ट सर्किट से गुरूवार की रात 2 बजे आग लग गई। जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पंहुच बडी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया । पुलिस ने रात में ही मौके पर पंहुच छान बिन मे जुट गयी। ब्रजेश गुप्ता रेलवे स्टेशन के पास बाजार मिठाई की दुकान करते हैं रात नौ बजे अपनी दुकान बन्द कर घर पंहुचे व खाना खाने के बाद परिवार संग उपरी मंजीत के खुले छत पर सोने चले गए।
बगल का रहने वाला आसिफ देर रात ट्रेन से उतर घर जा रहा था उसने ब्रजेश गुप्ता के दूसरी मंजिल के कमरे से आग की लपट देख चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पंहुचे ग्रामीणो ने निजी साधन समर्सेबिल पम्प व हैन्ड पम्प के सहारे पानी फेंक घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तत्काल मौके पर पंहुचे पतरू गुप्ता ने फोन कर लाइन बिच्छेदन कराया। आग से रियायसी कमरे में रखा बर्तन कुलर अलमारी में रखे गहने नगदी कपड़े व बेड जल कर राख हो गया ।मौके पर प्रधान रविन्द्र राजभर व लेखपाल रवि कुमार पंकज पंहुच क्षति का आंकलन करने में जुट गये।


