जलवायु टावर आरडब्ल्यूए ने साइकिलिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, विजेता पुरस्कृत

जलवायु टावर आरडब्ल्यूए ने साइकिलिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, विजेता पुरस्कृत

नोएडा । सेक्टर 47 स्थित जलवायु टावर सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर से सीनियर तक के  प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता साइकिलिस्ट को नोएडा विधायक व साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पंकज सिंह के हाथों से सम्मानित किया गया।

4 से 5 आयु वर्ग में हर्षिल सिंह, 6 से 8 आयु वर्ग में विराज भाटी, 8 से 9 आयु वर्ग में दिवित श्रीवास्तव,10 से 13 आयु वर्ग में रिद्विक महाजन, 14 से 18 आयु वर्ग में अंशुमान बघेल विजेता रहे। महिला वर्ग में निशु कौल, पुरुष वर्ग में हरीश और 50 से अधिक आयु वर्ग मे राजेश सूरी विजेता रहे।

साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन ऋषि जैन, शशांक चतुर्वेदी और आशीष सोनी की देखरेख में किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन एके सिंह, महासचिव ज्योति डी त्रिपाठी, प्रवीन सेठ,आसिम अफसर सहित सोसायटी के अन्य निवासी उपस्थित रहे।