भैस चोरी करने पहुंचें मुख्तार को ग्रामीणों ने जमकर धुना, किया पुलिस के हवाले
बिरनो - स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शुक्रवार की रात्रि में भैंस चोरी करने के नियत से घुसे यूवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुना फिर पुलिस को सौंपा।
मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई दर्जन पर भैंस चोरी की घटनाओं के बाद पशुपालक पशुओं को लेकर सतर्क थे तभी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात भैंस चोरी करने पहुंचें युवक को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया लिया और उसके विरोध करने पर जमकर धुना और बिरनो पुलिस को सूचना देकर सौप दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुख्तार खान पुत्र स्व भोलू खान निवासी नोनहरा के रुप में हुई है।
इस संदर्भ में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नोनहरा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। इसके ऊपर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


