चर्चित एस डी एम ज्योति मौर्या के आशिक मनीष दुबे निलंबित
नोएडा चर्चित एस डी एम ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के प्रेम कहानी में आलोक मौर्या की कलम भारी पड़ ही गई इसलिए अब नया ख़बर आ गया है।डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ एसडीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए थे। होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी। बीते सप्ताह होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया था। निलंबित होने के बाद जल्द उनको आरोप पत्र सौंपा जाएगा।


